AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक अप्रैल से बदल जायेंगे इन बैंकों के नाम और बेकार हो जायेगा चेकबुक, ट्रांजेक्शन में परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

Bank Rules Change : क्या आपका एकाउंट देना बैंक, विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स , यूनाइटेड बैंक, सिंडीकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक में है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. एक अप्रैल से 2021 के बाद इन बैंकों के चेक और पासबुक पूरी तरह से बेकार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Bank Rules Change : क्या आपका एकाउंट देना बैंक, विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स , यूनाइटेड बैंक, सिंडीकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक में है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. एक अप्रैल से 2021 के बाद इन बैंकों के चेक और पासबुक पूरी तरह से बेकार हो जायेंगे. साथ ही इन बैंकों का आईएफएससी कोड और बैंक शाखाओं का पता भी बदल जाएगा.

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन बैंकों का विलय दूसरे बैंकों के साथ कर दिया गया है. दिसंबर 2018 को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का आपस में विलय की योजना पेश की गई थी. उस समय आरबीआई ने कहा था कि अगर सरकारी बैंकों के विलय से बने बैंक अपेक्षित परिणाम हासिल कर लेते हैं, तो भारत के भी कुछ बैंक वैश्विक स्तर के बैंकों में शामिल हो सकता है.

बैंक जिनका हुआ विलय
देश में जिन बैंकों का आपस में विलय किया गया, उनमें देना बैंक, विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी), यूनाइटेड बैंक, सिंडीकेट बैंक और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किस बैंक का किसमें हुआ विलय
सरकार की बैंक विलय योजना के तहत देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो चुका है. इसके साथ ही, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक तथा इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो गया है.

IFSC Code में करना होगा बदलाव
इन आठों बैंक के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले अपना आईएफएससी कोड बदलना होगा क्योंकि 1 अप्रैल से पुराना आईएफएससी कोड काम नहीं करेगा. गौरतलब है कि आंध्रा बैंक का IFSC कोड UBIN08 से शुरू होगा और कॉरपोरेशन बैंक का IFSC कोड UBIN09 से शुरू होगा. इसके अलावा आपको नया चेकबुक भी लेना और जिस बैंक के साथ विलय हुआ है उसी का चेकबुक लेना होगा.

ऐसे बदलें IFSC Code
ग्राहक यह ध्यान दें कि वे 31 मार्च से पहले अपना IFSC Code बदल दें. इसके लिए उन्हें बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा. तो सबसे पहले आप संबंधित बैंक के आफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जायें. वहां पर आप amaigamation Centre पर क्लिक करेंगे तो आपका अपडेट आईएफएससी कोड दिख जाएगा. ऐसा करके आप होने वाली परेशानी से बच सकते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories