AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेवा-भाव के साथ मनाया गया धन्वंतरि ट्रस्ट का स्थापना दिवस

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में करीब 50 लोगों की जाँच की गई पटना : स्वास्थ्य और जल संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत स्वयंसेवी संस्था धन्वंतरि ट्रस्ट ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के अनीसाबाद, पटना स्थित कार्यालय में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 21, 2023 May 21 50 Views
Share

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में करीब 50 लोगों की जाँच की गई

पटना : स्वास्थ्य और जल संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत स्वयंसेवी संस्था धन्वंतरि ट्रस्ट ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के अनीसाबाद, पटना स्थित कार्यालय में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ अंकित राज और डॉ संतोष झा ने करीब 50 लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की और उन्हें उचित सलाह और यथा सम्भव दवाइयां भी दी गईं। कई मरीजों की शुगर और अन्य जांच भी की गई।

इस मौके पर बोलते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी कविता गुप्ता ने कहा कि धन्वंतरि ट्रस्ट द्वारा पिछले 13 वर्षों से पटना के अनीसाबाद में क्लिनिक चलाया जा रहा है जहां काफी कम खर्चे में ही मरीजों का इलाज किया जाता है और गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। ट्रस्टी राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बिहार के अलावा झारखंड में भी धन्वंतरि ट्रस्ट स्वास्थ्य और जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। झारखंड के गिरिडीह में भूतल जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ संतोष झा, डॉ अंकित राज, सरोज चौधरी, उषा चौधरी, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories