TOP BANNER
Sponsored

बाल संरक्षण समिति का गठन, 37 जगहों पर गठन का काम हुआ पूरा

गावां : हर बच्चे की शिक्षा, सुरक्षा और बाल अधिकारो के संरक्षण के लिए जरूरी है समाज के हर वर्ग के लोग सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, आज जिन्हें हम मासूम बच्चे कहकर पुकार रहे हैं, वह भावी कल के खेवनहार हैं। बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हर आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 सदस्यों की एक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2021 Jun 19 50 Views
Share

गावां : हर बच्चे की शिक्षा, सुरक्षा और बाल अधिकारो के संरक्षण के लिए जरूरी है समाज के हर वर्ग के लोग सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, आज जिन्हें हम मासूम बच्चे कहकर पुकार रहे हैं, वह भावी कल के खेवनहार हैं। बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हर आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 सदस्यों की एक समिति बनाई जाती है जिसे बाल संरक्षण समिति के नाम से जानते हैं, गावां प्रखण्ड अन्तर्गत 17 ग्राम पंचायतों में कुल 134 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहाँ इस समिति का गठन होना था। माह अप्रैल में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी द्वारा एक पत्र जारी कर सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं एवं पर्यवेक्षिका अनिता यादव को निर्देश दिया गया था कि बाल संरक्षण समिति के गठन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम को सहयोग करें।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा अब तक कुल 37 जगहों पर इसका गठन किया जा चुका है बाकी प्रक्रियाधीन है।
सत्यार्थी फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस समिति में कुल 9 लोग होते हैं। ग्राम पंचायत के मुखिया अथवा मुखिया द्वारा नामित पंचायत का एक जनप्रतिनिधि इस समिति का अध्यक्ष होता है ।आंगनबाड़ी सेविका के पास संयोजिका सह सचिव की जिम्मेदारी रहती है।पोषण सखी,स्कूल प्रबंधन समिति से दो लोग ,स्वयं सहायता समूह ,बाल पंचायत,बाल संसद और एक व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सदस्य बनाया जाता हैं।
बाल मजदूरी,बाल विवाह,बाल व्यापार के खिलाफ एकजुट करने और सामाजिक विसंगतियों को रोकने के लिए इस समिति के लोग माहवार बैठक कर इन विसंगतियों को रोकने हेतू आम सहमति से रणनीति बनाएंगे ताकि बाल अधिकारों के संरक्षण हेतू विशेष पहल किया जा सके।

गठन के बाद कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम इसे सशक्त भी बनाएगी।
इस समिति के गठन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरती कुमारी ,पर्यवेक्षिका अनिता यादव ,संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका,पोषण सखी,ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि ,बाल पंचायत के बच्चे , कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहायक परियोजना उदय राय,बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता मो.आरिफ अंसारी, कृष्णा पासवान, विक्कू कुमार,विरेंद्र यादव, सुरेन्द्र सिंह, शिवशक्ति कुमार,श्रीराम कुमार,अनिल कुमार,राजेश शर्मा, अमित कुमार,भीम चौधरी, वेंकटेश कुमार,सतीश कुमार,पंकज कुमार,नीरज कुमार और प्रीति कुमारी अहम भूमिका निभा रही हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories