TOP BANNER
Sponsored

तिसरी के दलदलिया में वन विभाग ने दूसरे दिन भी मारा छापा, तीन ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

तिसरी : थाना क्षेत्र के मंसाडीह पंचायत स्थित दलदलीया मौजा में लगातार दूसरे दिन भी वन विभाग द्वारा छापेमारी की कारवाई करते हुए ईट भट्टों पर गिराए गए अवैध साल प्रजाति के तीन ट्रैक्टर लकड़ी को जब्त किया गया। गाँवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 8, 2022 May 8 49 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के मंसाडीह पंचायत स्थित दलदलीया मौजा में लगातार दूसरे दिन भी वन विभाग द्वारा छापेमारी की कारवाई करते हुए ईट भट्टों पर गिराए गए अवैध साल प्रजाति के तीन ट्रैक्टर लकड़ी को जब्त किया गया।

गाँवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित कर यह कार्रवाई की गयी है। विभाग ईंट भट्ठे के मालिक की पहचान कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने में जुटी है l छापेमारी टीम में मुख्य रूप से प्रभारी वनपाल प्रियेश विश्वकर्मा, वनरक्षी पविंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, पवन कुमार शामिल रहे।

गौरतलब है कि कल भी दो ट्रैक्टर लकड़ी को उक्त क्षेत्र के ईट भट्टा से जब्त किया गया था। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी गावाँ द्वारा कहा गया कि इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी एवं किसी भी शर्त पर ऐसे वन अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories