TOP BANNER
Sponsored

01 वर्षों से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन के लिए चक्कर काट रहे हैं अभिभावक, चपरासी पर पैसा लेने का आरोप, 20 सूत्री अध्यक्ष से की शिकायत

गावां : गावां प्रखंड के माल्डा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चपरासी पर अभिभावकों ने नामांकन दाखिल करवाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिभावकों ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के चपरासी गोवर्द्धन पांडेय द्वारा एक वर्ष पूर्व 3 अभिभावकों से 3600 व 1 अभिभावक से

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 1, 2022 Feb 1 29 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के माल्डा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चपरासी पर अभिभावकों ने नामांकन दाखिल करवाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिभावकों ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के चपरासी गोवर्द्धन पांडेय द्वारा एक वर्ष पूर्व 3 अभिभावकों से 3600 व 1 अभिभावक से 3200 रुपए उनके बच्चियों को विद्यालय में नामांकन कराने के नाम पर लिया गया है। जिसके बाद से अब तक उनके बच्चियों का नामांकन भी नहीं हुआ। साथ ही अभिभावकों ने बताया कि एक वर्ष वे विद्यालय और चपरासी के चक्कर लगाते रहे मगर नामांकन नही हुआ। और इस बार फिर वे जब चपरासी से नामांकन के संबंध में पूछे तो उसने कहा कि अब नामांकन के लिए 4000 हजार लगेगा। अभिभावकों ने इसकी शिकायत प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह से भी की है। इस संबंध में जब विद्यालय के चपरासी गोवर्द्धन पांडेय से ऑन कैमरा पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ अभिभावकों को जल्द ही पैसा लौटा देने की बात कही।
इसके अलावा जब विद्यालय के वार्डन से जब इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों में पूरे मामले की जांच करने के बाद ही बता पाऊंगी। जांच के बाद आगे की रणनीति तय होगी। वहीं बीईईओ प्रभाकर आलोक ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories