AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना गाइडलाइन पालन करते हुए लोगों ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया महेन्द्र सिंह का शहादत दिवस

गावां : कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रविवार को भाकपा माले द्वारा जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह का 17वॉ शहादत दिवस अलग अलग जगहों पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। गावां प्रखंड के हटिया मैदान में जिला परिषद भाग संख्या 2 में भाकपा माले व इनौस के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड महेंद्र सिंह के चित्र


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रविवार को भाकपा माले द्वारा जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह का 17वॉ शहादत दिवस अलग अलग जगहों पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। गावां प्रखंड के हटिया मैदान में जिला परिषद भाग संख्या 2 में भाकपा माले व इनौस के कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड महेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने महेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाकपा माले प्रखण्ड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि इस शहादत दिवस को हम संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, अराजकता, भूखमरी, मंहगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई तेज करने का भी हम संकल्प लेते हैं। इन्होंने आगे कहा कि महेन्द्र सिंह हमेशा गरीब-गुरुबों, मजदूर किसानों की लडाई लडते रहें हैं, और हम सभी उनका अनुसरण कर उस लडाई को तेज करेंगे। प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि जब से क्षेत्र का सांसद व विधायक भाजपा की बनी है तब से क्षेत्र के पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है। यंहा गरीब गुरबों की बात करने वाले पर झूठे मुकदमा कर फसाने का काम किया जाता है। यह यंहा के पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे देना चाहते है कि यंहा के गरीबो के साथ न्याय करें नही तो भाकपा माले आज संकल्प लेता है कि यंहा के प्रशासन अपने कार्य शैली में सुधार लाये अन्यथा जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रखंड में मनरेगा जैसी योजना में लूट मची हुई है हमलोगों ने जिला प्रशासन को महाधरना के माध्यम से अवगत कराएं थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही किया गया है। मौके पर अमित बर्णवाल, पवन चौधरी, अशोक यादव, राकेश कुमार, रंजीत राम, मनीष कुमार, गणेश यादव, सोनू बर्णवाल, उपेंद्र यादव, आनन्दी यादव, अखलेश यादव, अशोक मिस्त्री, नरेश राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories