AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

गिरिडीह : कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 31 अगस्त तक बढ़ाये गये लॉकडाउन के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण एवं लॉक डाउन का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 31 अगस्त तक बढ़ाये गये लॉकडाउन के मद्देनजर विधि व्यवस्था के संधारण एवं लॉक डाउन का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गिरिडीह जिले के मुख्यालय क्षेत्र स्थित शहीद सीताराम पार्क होते हुए बड़ा चौक से गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, मौलाना आजाद चौक, गद्दी मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए अम्बेडकर चौक से भंडारीडीह से पचंबा थाना तक सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए फ़्लैग मार्च किया गया।

अनावश्यक घर से बाहर न निकले

इस दौरान उपायुक्त द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि कोई भी नागरिक अनावश्यक घर से बाहर न निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। जब भी घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग अवश्य करें। आम नागरिकों से लॉक डाउन का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सावधानी व सतर्कता के साथ साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन एवं मास्क का उपयोग अवश्य रूप से करें ताकि इस संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकें। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। तथा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु कई आवश्यक जानकारी दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान वैसी गतिविधियां जिनके संचालन की अनुमति पूर्व में दी गई है, वो पूर्ववत संचालित रहेंगे। उपरोक्त प्रतिष्ठानों जिनको लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई हैं सभी में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजर आदि के साथ-साथ अन्य दिशा निर्देश जो गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के साथ साथ झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों/प्रावधानों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

 

ये रहे उपस्थित

 

फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा  दीक्षित, गिरिडीह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, आईएएस प्रशिक्षु, जिला नजारत उप समाहर्ता, अन्य दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories