AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एफजेसीसीआई की हुई बैठक, व्यापारिक समस्याओं और जन समस्याओं पर की गई चर्चा

गिरिडीह : एफजेसीसीआई की एक बैठक रविवार को उत्सव उपवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुई. इस बैठक में फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में एवं स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : एफजेसीसीआई की एक बैठक रविवार को उत्सव उपवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुई. इस बैठक में फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में एवं स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. बैठक में विस्तृत रूप से व्यापारिक समस्याओं और जन समस्याओं पर चर्चा हुई.

बैठक को संबोधित करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने प्रतिबंधित भूमि फैक्ट्री लाइसेंस, बिजली की समस्या, लघु खनिज नियमावली, गिरिडीह में प्रशिक्षित ट्रैफिक बल, बाईपास रोड का निर्माण, गिरिडीह पचम्बा पथ के शीघ्र चौड़ीकरण, प्रोफेशनल टैक्स ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स तथा सभी सरकारी विभागों में चेंबर के प्रतिनिधित्व आदि मांगों को लेकर चर्चा की गई.

अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन

मौके पर सदर विधायक ने बिंदुवार सभी समस्याओं का निराकरण करने का वादा करते हुए चेंबर की समस्याओं से सभी संबंधित मंत्रियों और मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैठक को संबोधित करते हुए फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबरा ने फेडरेशन के स्तर पर उप समितियां बनाकर विशेषज्ञ लोगों को व्यवसाई और आमजन की समस्याओं के समाधान की बात कही.

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में मुख्य रूप से चेंबर के सचिव प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ध्रुव संथालिया, फेडरेशन के उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू, कोषाध्यक्ष परेश गट्टानी, सह सचिव राम बांगड़ समेत पांच कार्यकारिणी सदस्य एवं मुख्य रूप से विकास खेतान, राजेश छपरिया, प्रवीण बगड़िया, संदीप विमल, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, डॉ समीर राज चौधरी, दिनेश खेतान, श्यामसुंदर सिंघानिया, टीपी बख्शी, सतीश केडिया समेत डेढ़ सौ से ज्यादा चेंबर सदस्य उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories