AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में हुआ फायर मॉक ड्रिल, बच्चों ने सीखा आग से बचाव का तरीका

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आपदा प्रबंधन के तहत फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखें, इसकी व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई। अभ्यास में अग्निशमन विभाग के अधिकारी रंजीत कुमार पांडेय


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आपदा प्रबंधन के तहत फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में खुद को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखें, इसकी व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई।

अभ्यास में अग्निशमन विभाग के अधिकारी रंजीत कुमार पांडेय और शशिभूषण सिंह की टीम ने विद्यार्थियों को आग बुझाने के उपकरणों के सही इस्तेमाल के तरीके सिखाए। गैस सिलेंडर में आग लगने जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक उपायों का लाइव डेमो भी दिखाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है। आग लगने की सूचना तुरंत 101 या 112 नंबर पर दें और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्कूल की प्राचार्या ममता शर्मा ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग बच्चों के लिए जीवन रक्षक साबित होती है। वहीं स्कूल के प्रबंध निदेशक जोरावर सलूजा ने अग्निशमन दल का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी ट्रेनिंग से बच्चों में आपदा प्रबंधन की जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खुद भी अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर अभ्यास किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories