TOP BANNER
Sponsored

सुपर नेक्स्ट टीएमटी छड़ डुप्लीकेट करने के मामले में FIR, छापेमारी कर फिर बरामद किया गया छड़

गिरिडीह : शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के सुपर नेक्स्ट छड़ के डुप्लीकेसी मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा रिसकॉन स्टील के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले में अनुसन्धान की जिम्मेवारी प्रमोद कुमार को सौंपी गयी है. शनिवार को इस मामले में मुफ्फसिल पुलिस द्वारा एक बार फिर रिसकॉन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 20, 2023 May 20 49 Views
Share

गिरिडीह : शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के सुपर नेक्स्ट छड़ के डुप्लीकेसी मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा रिसकॉन स्टील के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले में अनुसन्धान की जिम्मेवारी प्रमोद कुमार को सौंपी गयी है. शनिवार को इस मामले में मुफ्फसिल पुलिस द्वारा एक बार फिर रिसकॉन स्टील में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सुपर नेक्स्ट का डुप्लीकेट छड़ बरामद किया गया है. वहीं अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

गौरतलब है कि इस मामले में शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार बरनवाल ने आईपी लीगल एजेंसी का सहयोग लिया था. जिसके बाद इसका खुलासा हो सका और इस मामले में उन्होंने लिखित आवेदन देकर मुफ्फसिल थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग है. जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जब्त किए गए डुप्लीकेट छड़ की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories