TOP BANNER
Sponsored

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की फरहीन सिद्दीकी को मिला एशिया यूथ इंटरनेशनल अवार्ड

58 देशों के 1012 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में लिया था हिस्सा हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि विभाग की 2016 बैच की छात्रा फरहीन सिद्दीकी को एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल युनाइटेड नेशन्स खिताब से नवाजा गया है। फरहीन, अवार्ड पाने की खुशी जाहिर करते हुए इस खिताब का श्रेय अपने माता-पिता, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 10, 2021 Feb 10 20 Views
Share

58 देशों के 1012 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि विभाग की 2016 बैच की छात्रा फरहीन सिद्दीकी को एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल युनाइटेड नेशन्स खिताब से नवाजा गया है। फरहीन, अवार्ड पाने की खुशी जाहिर करते हुए इस खिताब का श्रेय अपने माता-पिता, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव सहित सभी प्राध्यापकों के साथ साथ अपने मेहनत को दिया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के वजह से वर्चुअल मोड में यह कार्यक्रम बीते 6 से 8 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें 58 देशों के 1012 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। घोषणा के बाद अब अवार्ड मुझे प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि यह वैश्विक स्तर का सम्मेलन था, जिसमें विश्व में व्याप्त समस्याओं के निदान के बारे में युवाओं को अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। साथ ही आज की पीढ़ी देश-दुनिया को किस नज़रिए से देखती है और उसमें कैसे सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करती है, इस पर भी कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को विचार रखने का अवसर दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

फरहीन बताती हैं कि मॉडल युनाइटेड नेशन्स यानी मून वर्तमान समय की सबसे अच्छी गतिविधियों में से एक है। यह आपके जीवन को बदल सकता है, या कम से कम इसे आकार देने में योगदान कर सकता है। जैसे सार्वजनिक बोलना, बातचीत करना, बहस करना, उन्नत शोध, महत्वपूर्ण विश्लेषण, समस्या समाधान, टीम वर्क, नेतृत्व और सबसे महत्वपूर्ण बात, कूटनीति की कला।

फरहीन की इस गरिमामयी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर बल देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता में शामिल रहा है। यही वजह है कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइसोचम अवार्ड, एबीपी न्यूज़ की ओर से नेशनल एजुकेशन अवार्ड-2019, दिल्ली की ब्रांड बेटर कंपनी की ओर से आईकॉन आफ इंडियन एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 सहित दर्जनों अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और अब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिलना खुशी की अनुभूति कराती है।

कृषि विभाग के एचओडी डॉ अरविंद कुमार, सह-प्राध्यापिका डॉ निलांजना चौधरी, रितिका नारायण के अलावा फरहीन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसके श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एस रथ, सह कुलसचिव परीक्षा विभाग ललित मालवीय, सह कुलसचिव एडमिन विजय कुमार, सह कुलसचिव आईटी विभाग अभिषेक वर्मा, नामांकन समन्वयक माधवी मेहता, अकाउंटेंट सौरभ सरकार, पीआरओ शमीम अहमद, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक टीपू सुल्तान, प्राध्यापक डॉ रूद्र नारायण, डॉ श्वेता सिंह, डॉ सीता राम, डॉ स्वाती भार्गव समेत विश्व विद्यालय के सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिका व कर्मियों ने बधाई दी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories