TOP BANNER
Sponsored

शादी में व्यस्त था परिवार, घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

किराए के मकान में रहकर श्रृंगार स्टोर का संचालन करता है परिवार गिरिडीह : नगर थाना के बीबीसी रोड के आजाद नगर स्थित एक घर में आग लग गयी. घटना के वक्त पूरा परिवार शहर के एक धर्मशाला स्थित शादी समारोह में व्यस्त था. इस बाबत भुक्तभोगी निखिल गुप्ता ने बताया बहन की शादी में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 28, 2022 Nov 28 48 Views
Share

किराए के मकान में रहकर श्रृंगार स्टोर का संचालन करता है परिवार

गिरिडीह : नगर थाना के बीबीसी रोड के आजाद नगर स्थित एक घर में आग लग गयी. घटना के वक्त पूरा परिवार शहर के एक धर्मशाला स्थित शादी समारोह में व्यस्त था. इस बाबत भुक्तभोगी निखिल गुप्ता ने बताया बहन की शादी में पूरा परिवार धर्मशाला में था. रात के वक्त वह घर आया था इस दौरान सब कुछ सामान्य था. लेकिन इसके कुछ ही देर बाद मकान मालिक ने घर में आग लग जाने की कॉल करके जानकारी दी. जानकारी पाकर वह वहां पहुंचा तो देखा की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया.

निखिल गुप्ता ने बताया कि वह शहर के मकतपुर रोड में बॉम्बे श्रृंगार के नाम से प्रतिष्ठान चलाता है. घर पर 14 से 15 लाख का श्रृंगार का स्टॉक था. सबकुछ जलकर ख़ाक हो गया है. बताया कि किसी ने जानबूझ कर उसके यहां आग लगाई है. निखिल का आरोप है कि कुछ दुश्मन है जिसने बहन को मारने के उद्देश्य से उसके घर में आग लगायी है. इस सम्बन्ध में साइबर थाना में पहले भी शिकायत की गयी थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories