TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का पारिवारिक होली मिलन समारोह 21 मार्च को ।

गिरिडीह : राष्ट्रीय कायस्थवृन्द इस वर्ष भी पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। रविवार की देर शाम स्थानीय चित्रांश भवन में जिलाध्यक्ष एम के वर्मा की अध्यक्षता और संजीव सिन्हा सज्जन के संचालन में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कायस्थवृन्द की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अगामी 21 मार्च

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 15, 2021 Mar 15 58 Views
Share

गिरिडीह : राष्ट्रीय कायस्थवृन्द इस वर्ष भी पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। रविवार की देर शाम स्थानीय चित्रांश भवन में जिलाध्यक्ष एम के वर्मा की अध्यक्षता और संजीव सिन्हा सज्जन के संचालन में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कायस्थवृन्द की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अगामी 21 मार्च को चित्रांश भवन में अपराह्न 3 बजे से पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाने की बातें कही गई।

संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा के अलावे जिलाधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वंही बैठक में पारिवारिक होली मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु बैठक में जिला सचिव की अगुवाई में एक कार्यक्रम तैयारी समिति का गठन किया गया। जिन्हें कार्यक्रम के बावत जिम्मेवारी दी गई।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में जिलाउपाध्यक्ष उत्तम लाला, कोषाध्यक्ष विशाल गौरव, रंजीत कुमार, अभय कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, शंभु प्रसाद लाल, राजेश सहाय, चंदन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories