TOP BANNER
Sponsored

सीएसपी संचालक से लूट मामले का उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार

हथियार व लूटी गई राशि में से लगभग 72 हजार बरामद गिरिडीह : बीतें रविवार की रात बगोदर थाना क्षेत्र के बलवंत पेट्रोल पम्प में लूट के मकसद से किए गए फायरिंग और फिर सोमवार को धरगुल्ली स्थित सीएसपी संचालक से 6 लाख 53 हजार लूट मामले में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 23, 2022 Apr 23 39 Views
Share

हथियार व लूटी गई राशि में से लगभग 72 हजार बरामद

गिरिडीह : बीतें रविवार की रात बगोदर थाना क्षेत्र के बलवंत पेट्रोल पम्प में लूट के मकसद से किए गए फायरिंग और फिर सोमवार को धरगुल्ली स्थित सीएसपी संचालक से 6 लाख 53 हजार लूट मामले में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं इन आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा, कारतूस का एक खोखा और लूटे गए रकम में से लगभग 72 हजार रुपए बरामद किए हैं। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी श्री रेणु ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के बाद बगोदर/ सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की छानबीन की जा रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड संतरूपी जंगल से दक्षिण हजारीबाग के चकचुको गांव जाने वाले रास्ते के बाएं जंगल की तरफ कुछ संदिग्ध अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान पुलिस को देख तीनों ने भागने की कोशिश की, मगर इन्हें दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बगोदर थाना क्षेत्र के बूढ़ाचांच का रमेश यादव, विष्णुगढ़ का शिवनारायण महतो और अजय महतो है। इनलोगों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories