TOP BANNER
Sponsored

झामुमो कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, कईओं ने थामा पार्टी का दामन

गिरिडीह : जमुआ विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसको लेकर सोमवार को शहर के बस स्टैंड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 28, 2020 Dec 28 14 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसको लेकर सोमवार को शहर के बस स्टैंड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने माला पहनाकर सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया. पार्टी में शामिल होने के बाद झामुमो के नए सदस्यों ने कहा कि झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो झारखंड राज्य का संपूर्ण विकास कर सकती है. कहा कि झामुमो के नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे लोग झामुमो में शामिल हुए हैं.

वहीं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले में झामुमो को और सशक्त व मजबूत किया जा रहा है. इसी को लेकर जमुआ प्रखंड से 27 नए साथियों को पार्टी में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा की सभी लोग पहले झाविमो में थे. इन लोगों के पार्टी में शामिल हो जाने से निश्चित रूप से झामुमो मजबूत होगी.
मौके पर पूर्व विधायक ज्योतींद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, सुमन कुमार, शोभा यादव,चांद रशीद अंसारी, अभय कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories