TOP BANNER
Sponsored

सरना धर्म कोड और संविधान दिवस पर झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : राज्य के आदिवासी समाज के बहुप्रतिक्षित मांग सरना धर्म कोड को राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विधानसभा में पारित कर केन्द्र सरकार को भेज दिए जाने और संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झामुमो जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मांदर की थाप पर थिड़क कर और मिठाईयां बांट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 26, 2020 Nov 26 59 Views
Share

गिरिडीह : राज्य के आदिवासी समाज के बहुप्रतिक्षित मांग सरना धर्म कोड को राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विधानसभा में पारित कर केन्द्र सरकार को भेज दिए जाने और संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झामुमो जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मांदर की थाप पर थिड़क कर और मिठाईयां बांट कर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने खुशी का इजहार किया। वहीं संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता स्व॰ बाबा साहेब अंबेडकर को भी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

 

इसके साथ ही जिला कार्यालय से पैदल चलकर अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया।मौके पर नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के धर्म संबंधित अधिकार देना निश्चित रूप से राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के इस निर्णय का पूरे राज्य की जनता के लिए स्वागत योग्य है। इसके लिए झामुमो  जिला समिति द्वारा दिशोम गुरू शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को धन्यवाद देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी,  जिला सचिव महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, गोपीन मुर्मू, गौरव कुमार, हीरालाल महतो, कोलेश्वर सोरेन, नुनुलाल किस्कु (टाइगर), प्रधान हांसदा, बबली मराण्डी, भैरो वर्मा, नन्द किशोर किस्कु, अरूण पाठक, परमेश्वर मूर्मु, अनिल मूर्मु, हेमलता कोड़ा, महेश्वर मूर्मू ताला मराण्डी, शिवम, महावीर मूर्मु, बिरजु मराण्डी, बिनोद हांसदा, बेनीलाल टुडू, जीतन सोरेन, बिनोद किस्कु, रंजीत रंजन, जितेन्द्र मराण्डी, इरशाद अहमद वारिस, सरफूदीन अंसारी, फरीद बाबा, दिलीप रजक, अभय सिंह, मेहताब मिर्जा, संजय वर्मा, पवन सिंह, राजू, अर्जुन मंडल, मजीद अंसारी, मनोज हांसदा, इन्द्रदेव राम, रामचन्द्र महतो, बंधन महतो, राकेश सिंह, राॅकी सिंह, आनन्द मिश्रा, अशिफ शेख सोनू, नारायण यादव,  सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories