AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

7 सूत्री मांग को लेकर आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारी व मजदूरों ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर कांग्रेस शाखा चिकित्सा विभाग के द्वारा बुधवार को आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारी व मजदूरों ने रैली निकालते हुए आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा कर रहे थे। इस दौरान राज्य असंगठित मजदूरों ने अपनी 7 सूत्री मांगों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर कांग्रेस शाखा चिकित्सा विभाग के द्वारा बुधवार को आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारी व मजदूरों ने रैली निकालते हुए आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा कर रहे थे। इस दौरान राज्य असंगठित मजदूरों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर झंडा मैदान से रैली प्रारंभ करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचते ही रैली सभा के रूप में तब्दील हो गई।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूर कर्मचारी का बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कहा कि आउटसोर्सिंग से हो रहे कामों में विभागीय पदाधिकारी व ठीकेदारों द्वारा चरम स्थिति पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों के नाम पर गलत बिल बनाया जाता है। इन गलत नीतियों को मजदूरों द्वारा विरोध करने पर हटाने की धमकी दी जाती है। एवं जानबूझ कर परेशान करने के लिए भुगतान में बेड़ियां डाल देती है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा उपायुक्त से कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। मौके पर महावीर हरिजन, मेकल कुमार, रवि रजक, ललिता देवी मालती रविदास आदी भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories