TOP BANNER
Sponsored

जमडार और निमाडीह पंचायत के कई गांव में 4 घंटे ही मिल रही बिजली, ग्रामीणों में नाराजगी

आंदोलन की दी चेतावनी गावां : प्रखंड के जमडार और निमाडीह पंचायत के 15 गांवों के उपभोक्ताओं को महज चार से पांच घंटा ही बिजली मिल रही है। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मियों द्वारा रात में ब्रेकडाउन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 22, 2021 May 22 51 Views
Share

आंदोलन की दी चेतावनी

गावां : प्रखंड के जमडार और निमाडीह पंचायत के 15 गांवों के उपभोक्ताओं को महज चार से पांच घंटा ही बिजली मिल रही है। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मियों द्वारा रात में ब्रेकडाउन का हवाला देकर बिजली काट दिया जाता है। जब ग्रामीण इसपर बिजली कर्मियों से सवाल जवाब करते हैं तो उन्हें ब्रेकडाउन को लेकर पल्ला झाड़कर चुप करा दिया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या गत तीन चार दिनों से उत्पन्न हुई है। इसके पहले लोगों को बिजली ठीक मिल रहा था। तीन चार घंटा बिजली मिलने के दौरान कई बार कटऑफ का समस्या जारी रहता है। जिससे मोबाइल फोन चार्ज करना भी लोगों के लिए दुर्लभ हो गया है। एक तरफ राज्य सरकार वर्तमान समय में कोरोना को लेकर सभी लोगों को हर दम घरों में दुबके रहने की बात कहती है। वहीं दूसरी तरफ यहां के लोग बिजली के आंख-मिचौली के खेल से परेशान है। बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को इस कोरोना काल में बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सांसद व विधायक सभी चुप्पी साधे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories