TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में सादगी के साथ मनाई गई ईद मिलादुन्नबी

गिरिडीह : पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर मोहल्ले और मस्जिदों को सजाया गया। कई जगह नियाज फातिहा का आयोजन किया गया तो कई जगह मिलाद की महफिल भी सजी। घरों में लोग कुरान की तिलावत करते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 30, 2020 Oct 30 49 Views
Share

गिरिडीह : पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर मोहल्ले और मस्जिदों को सजाया गया। कई जगह नियाज फातिहा का आयोजन किया गया तो कई जगह मिलाद की महफिल भी सजी। घरों में लोग कुरान की तिलावत करते दिखे।

हालांकि इस बार बच्चों में वह उमंग देखने को नहीं मिला जो हर वर्ष मोहम्मदी जुलूस निकालने पर दिखता था। बताते चलें की कोरोना महामारी को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से जुलूस ना निकालने का निर्णय लिया और सादगी के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाई।

गौरतलब है हर वर्ष ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला जाता था, वहीं शहर के करबला मैदान समेत अन्य कई जगहों पर मेले सा नज़ारा हुआ करता था। इधर त्यौहार में अमन चैन कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार गस्त करती नजर आईं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories