TOP BANNER
Sponsored

श्री सम्मेद शिखर प्रकरण को सुलझाने का प्रयास, हुई उच्च स्तरीय बैठक

लिए गए कई अहम निर्णय, बनाई जाएगी विशेष कमिटी गिरिडीह : श्री सम्मेद शिखर जी को लेकर चले आ रहे विवाद के समाधान को लेकर रविवार को मधुबन गेस्ट हॉउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु समेत अन्य के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 8, 2023 Jan 8 39 Views
Share

लिए गए कई अहम निर्णय, बनाई जाएगी विशेष कमिटी

गिरिडीह : श्री सम्मेद शिखर जी को लेकर चले आ रहे विवाद के समाधान को लेकर रविवार को मधुबन गेस्ट हॉउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु समेत अन्य के प्रशासनिक अधिकारी व जैन और संथाल समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक के दौरान आम सहमति बनाई गयी कि श्री सम्मेद शिखर जी में न ही पर्वत वंदना को आने वाले तीर्थयात्रियों को कोई समस्या हो और न ही संथाल समुदाय को मरांग बुरु तीर्थस्थल में जाने पर कोई परेशानी हो. निर्णय लिया गया कि श्री सम्मेद शिखर जी को लेकर जैन समुदाय और संथाल समुदाय के द्वारा कोई नए नियम नहीं लाए जायेंगे. पूर्व की भांति ही दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के धार्मिक रीति रिवाज व परंपरा का सम्मान करेंगे.

इसके साथ ही किसी प्रकार के समस्या उत्पन्न होने पर समस्या सुलझाने को लेकर एक अनुमंडलस्तरीय कमिटी गठन करने का भी निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि कमिटी में एसडीओ, बीडीओ, सीओ, दिगंबर और श्वेताम्बर जैन सदस्य, मरांग बुरु के सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. जबकि स्थानीय विधायक और सांसद कमिटी के पदेन सदस्य रहेंगे. बताया गया कि जल्द ही इसका प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा और भविष्य में समस्या उत्पन्न होने पर सर्वप्रथम कमिटी स्तर पर उसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories