AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहुंचे डुमरी, लॉकडाउन में किये गये इंतेजाम का लिया जायजा

डुमरी(गिरिडीह ) : कोरोना महामारी में हुए संपूर्ण लॉक डाउन में प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था का जायजा लेने झारखंड के शिक्षा मंत्री सह डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो रविवार दोपहर डुमरी पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वे डुमरी स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचे और अनाज आवंटन को लेकर जानकारी ली। मौके पर मंत्री ने  एफसीआई गोदाम प्रबंधक को निर्देश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी(गिरिडीह ) : कोरोना महामारी में हुए संपूर्ण लॉक डाउन में प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था का जायजा लेने झारखंड के शिक्षा मंत्री सह डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो रविवार दोपहर डुमरी पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वे डुमरी स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचे और अनाज आवंटन को लेकर जानकारी ली। मौके पर मंत्री ने  एफसीआई गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि सही समय पर डीलरों को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से अनाज मुहैया करवाएं अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो सीधे कार्रवाई की जाएगी ।

 

इसके बाद डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा से क्षेत्र के गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि हर गरीब तक अनाज पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। कहा कि अनाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होनी चाहिए । मौके पर डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा ने मंत्री को बताया कि सभी पंचायतों के अत्यंत गरीबों के लिए 10- 10 किलो अनाज का आवंटन कर दिया गया है, वहीं  विशेष परिस्थिति के लिए संबंधित पंचायत के मुखिया के खाते में 10 – 10 हज़ार रुपये भेज दिए गए हैं।।

 

मंत्री के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दाल-भात केंद्र की  संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया।  मंत्री श्री महतो ने कहा कि डुमरी के सभी क्षेत्रों में  दाल भात केंद्र को खोलें ताकि  दूर-दूर से आने वाले राहगीरों को भी  भोजन की कोई दिक्कत नहीं हो सके । संभावित करोना मरीजों के लिए प्रशासन द्वारा  बनाए जा रहे डिस्टेंशन सेंटर का भी उन्होंने जायजा लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

जनता ने लॉकडाउन  को सफल बनाया है

 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने लॉकडाउन  को सफल बनाया है, अभी तक झारखंड में एक भी करोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिले है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि  करोना से बचना है तो  लॉकडाउन का  खुद पालन करें , संयमित रहे तथा दूसरों को भी  लोक डॉन का पालन करवाएं ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories