TOP BANNER
Sponsored

सीसीएल अस्पताल परिसर में भू-धंसान, क्वार्टर धंसा, दहशत में लोग

गिरिडीह : कोलयरी में बड़ी भू-धंसान की घटना हुई है। बुधवार की देर रात तेज धमाकों के साथ हुए भू-धंसान से अफरातफरी का माहौल हो गया। भू-धंसान में सीसीएल अस्पताल में कार्यरत नर्स सुशीला कुमारी का क्वार्टर धंस गया। बाल-बाल बचे लोग धमाके की आवाज सुनते ही समय पर सुशीला कुमारी अपने दो बेटी, एक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 9, 2021 Sep 9 48 Views
Share

गिरिडीह : कोलयरी में बड़ी भू-धंसान की घटना हुई है। बुधवार की देर रात तेज धमाकों के साथ हुए भू-धंसान से अफरातफरी का माहौल हो गया। भू-धंसान में सीसीएल अस्पताल में कार्यरत नर्स सुशीला कुमारी का क्वार्टर धंस गया।

बाल-बाल बचे लोग

धमाके की आवाज सुनते ही समय पर सुशीला कुमारी अपने दो बेटी, एक बेटा और नाती समेत 8 लोग को लेकर फौरन क्वार्टर से बाहर निकल गयी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कई घरों में आई दरारें

भू-धंसान की इस घटना में अन्य कई घरों में भी दरारें पड़ गई है। अस्पताल परिसर के पास स्थित सुरेश प्रसाद सिंह, बबलू भट्टाचार्य, केशु तिवारी आदि के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

MIDDLE
Sponsored

पहले भी हो चुका है भू-धंसान

गौरतलब है कि हमेशा लोग सीसीएल अस्पताल को लेकर संशय में रहते हैं। कारण है कि बड़े पैमाने पर हुए अवैध खनन से अस्पताल और इसके आसपास का हिस्सा पूरी तरह से खोखला हो चुका है। जिससे खतरा बढ़ा हुआ है। अभी कुछ समय पहले ही अस्पताल के पीछे स्थित पानी टंकी के पास भू-धंसान की घटना हुई थी।

 

परियोजना पदाधिकारी ने कही ये बात

इधर घटना की सूचना मिलने पर सीसीएल परियोजना पदाधिकारी एस. के सिंह सुरक्षा विभाग और सिविल विभाग के कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि परिवार को दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं अस्पताल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories