TOP BANNER
Sponsored

मूसलाधार बारिश से पटना पिहरा पथ के घाघरा नदी पर बना डायवर्सन बहा, आवागमन बाधित

गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना-पिहरा मुख्य पथ के घाघरा नदी पर बना डायर्सन बुधवार की देर रात बारिश की तेज रफ्तार में बह बह गया। बता दें कि प्रखंड में लगातार हो रही वर्षा से खेत, तालाब आदि सभी लबालब भर गया है। उक्त पथ पर सड़क निर्माण का कार्य चल ही रहा है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 17, 2021 Jun 17 54 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना-पिहरा मुख्य पथ के घाघरा नदी पर बना डायर्सन बुधवार की देर रात बारिश की तेज रफ्तार में बह बह गया। बता दें कि प्रखंड में लगातार हो रही वर्षा से खेत, तालाब आदि सभी लबालब भर गया है। उक्त पथ पर सड़क निर्माण का कार्य चल ही रहा है। लेकिन घाघरा नदी पर पुल का निर्माण नही हो पाया है, जिसके चलते डायवर्सन बना दिया गया था, ताकि आवगमन सुचारू रूप से चलता रहे। लेकिन नदी में पानी की रफ्तार इतनी तेज थी की डायवर्सन पूरी तरह टूट गया है और आवगमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

हालांकि दूसरे रास्ते से लोगों का आना जाना हो रहा है लेकिन इसके लिए लोगों को लंबी दूरी और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां जब भी बारिश होती है तो यह डायवर्सन सबसे पहले टूट जाता है। क्योंकि नदी में बहुत अधिक पानी आता है और पानी की गति भी अधिक तेज होती है। समाचार लिखे जाने तक आवागमन बाधित था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories