AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नशे में धुत देवर ने भाभी, भतीजे व भतीजी पर किया चाकू से वार, संपत्ति विवाद बना कारण

धनवार : संपत्ति विवाद में एक देवर ने रिश्तों की कत्ल करने की कोशिश की है। मामला धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत दासेडीह का है। जहां बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे नशे में धुत बीरेंद्र राय ने अपनी भाभी 45 वर्षीय रिंकू देवी, 15 वर्षीय भतीजे रौशन कुमार और 10 वर्षीय


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनवार : संपत्ति विवाद में एक देवर ने रिश्तों की कत्ल करने की कोशिश की है। मामला धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत दासेडीह का है। जहां बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे नशे में धुत बीरेंद्र राय ने अपनी भाभी 45 वर्षीय रिंकू देवी, 15 वर्षीय भतीजे रौशन कुमार और 10 वर्षीय भतीजी खुशी कुमारी पर बेरहमी से चाकू से वार कर दिया। घटना में रिंकू देवी व रौशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी है।

पिछले दिनों हुई थी कहासुनी

इस बाबत जख्मी रौशन कुमार ने बताया कि बीतें दिनों संपत्ति बंटवारे को लेकर चाचा बीरेंद्र राय से हल्की कहासुनी हुई थी। वहीं पिता का पिछले दिनों कमर टूट गया। जिससे वे बेड रेस्ट में हैं। इसी बीच आज करीब 8 बजे चाचा नशे की हालत में घर पहुंचा और घर के बाहर खड़ी मां का बाल पकड़कर जमीन में पटक दिया और फिर चाकू से वार करने लगा। मां की चीख सुन दोनों भाई बहन बचाने दौड़े तो उन दोनों पर भी चाकू से वार कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुटे और बीच बचाव किया।

मां- बेटे को किया गया रेफर

इसके बाद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से ज़ख्मी रिंकू देवी और रौशन कुमार को रेफर कर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरोपी देवर को किया गया पुलिस के हवाले

इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने दरिंदे देवर को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

देखें आज का न्यूज़ बुलेटिन 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories