TOP BANNER
Sponsored

दोन्दलो प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला , ढिबरा B की टीम बनी चैम्पियन

बगोदर : बगोदर के दोन्दलो मैदान में दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब दोन्दलो द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय दोन्दलो प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दोन्दलो A की टीम व ढिबरा की B टीम के बीच हुआ, जिसमे चैंपियनशिप का खिताब ढिबरा B  की टीम ने जीत लिया. टूर्नामेंट में कुल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 16, 2020 Nov 16 57 Views
Share

बगोदर : बगोदर के दोन्दलो मैदान में दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब दोन्दलो द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय दोन्दलो प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दोन्दलो A की टीम व ढिबरा की B टीम के बीच हुआ, जिसमे चैंपियनशिप का खिताब ढिबरा B  की टीम ने जीत लिया. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. सभी टीम के खिलाड़ियों को पूर्व में ही दोन्दलो मुखिया प्रतिनिधि कौलेश्वर महतो की ओर से जर्सी उपहार में दी गई.

मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया गीता देवी, जिला परिषद सदस्य सरिता महतो समेत अन्य अतिथियों द्वारा किया गया. फाइनल विजेता टीम को 5000/ नकद व ट्राफी,  उपविजेता टीम को 4000/ नकद व ट्रॉफी जबकि लीग में तीसरे स्थान पर रही टीम को 1500 नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को 1000 नकद व कप एवं फाइनल के मैन ऑफ द मैच को भी कप देकर पुरुस्कृत किया गया.

मैत्रीपूर्ण व्यवहार को मिलता है बढ़ावा : मुखिया

टूर्नामेंट के आयोजक दोन्दलो मुखिया प्रतिनिधि कौलेश्वर महतो महतो ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, सामाजिक जीवन में खेल से जहां शारीरिक लाभ है वहीं समाज में मैत्रीपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देता है.

MIDDLE
Sponsored

 

ये रहे मौजूद

मौके पर अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सरिता महतो, हरेंद्र कुमार सिंह, उप मुखिया रंजीत कुमार सिंह, पंसस कौशल्या देवी, समता देवी, समाज सेवी मंगर महतो, पोखन ठाकुर, शिव नारायण दास, अयोध्या प्रसाद मंडल,छेदी महतो, गिरधारी महतो, भुनेश्वर प्रसाद महतो, लखन महतो समेत अन्य मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories