TOP BANNER
Sponsored

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधि व्यवस्था को लेकर की बैठक, शस्त्र जमा नहीं कराने वालों के विरूद्ध अनुज्ञप्ति रद्द कर कार्रवाई का निर्देश

गिरिडीह : लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक की। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 10, 2024 Apr 10 30 Views
Share

गिरिडीह : लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक की। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रमवार जिले के गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) पर की गई कार्रवाई की जानकारी थाना प्रभारियों से ली। मौके पर उन्होंने लंबित सभी एनबीडब्ल्यू को अभियान चलाकर निष्पादित करने को कहा। इस कार्य की प्रतिदिन निगरानी का संबंधित पदाधिकारी का निर्देश दिया। इसी के साथ विभिन्न थानों से 107 के तहत की गई कार्रवाई एवं अनुमंडल पदाधिकारियों के समक्ष भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया।

वहीं, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ बनाने के लिए जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं शस्त्रों का संबंधित थाना/पुलिस केन्द्र/वैद्य शस्त्र दुकान में जमा करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन अनुज्ञप्तिधारियों ने अब तक शस्त्रों को जमा नहीं करवाया है। वो 15 अप्रैल तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने शस्त्र दंडाधिकारी को शस्त्र जमा नहीं कराने वालों के विरूद्ध अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories