AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

300 प्रवासी मजदूरों के बीच एक माह की राहत सामग्री का किया गया वितरण

हजारीबाग : ऑक्सफेम इंडिया, छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ रांची, नया सवेरा विकास केन्द्र एवं विकास फाउंडेशन हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र के 300 प्रवासी मजदूरों के परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य जरूरतमंद लोग जिनकी आमदनी के स्त्रोत लॉकडाउन की वजह से बंद हो गए हैं और खुद को बचाने के लिए इनके समक्ष भोजन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हजारीबाग : ऑक्सफेम इंडिया, छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ रांची, नया सवेरा विकास केन्द्र एवं विकास फाउंडेशन हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र के 300 प्रवासी मजदूरों के परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य जरूरतमंद लोग जिनकी आमदनी के स्त्रोत लॉकडाउन की वजह से बंद हो गए हैं और खुद को बचाने के लिए इनके समक्ष भोजन एक प्राथमिक जरूरत बन गयी है। ऐसे चिन्हित लोगों के बीच एक माह का राशन किट का वितरण का प्रारम्भ रविवार को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत के हाथों किया गया। बताते चलें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने हेतु पूरे देश में किए गए लॉकडाडन की वजह से राज्य के हजारों मजदूर विभिन्न देशों से अपने घर वापस लौट रहे हैं। इनके समक्ष भोजन एक प्रमुख आवश्यकता है।

कोविड-19 के दौरान लोगों को इस विषम परिस्थति में सहयोग करने को लेकर कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं और राज्य सरकार के सहयोग से टीम बनाकर राहत कार्य संचालित कर रहीं हैं, जिसमें ऑक्सफेम इंडिया, स्थानीय संगठनों की टीम बनाकर राहत सेवा गांव गांव तक पहुँंचाने की पूरजोर कोशिश कर रही है।
प्रथम चरण में हजारीबाग सदर, विष्णुगढ़, कटकमसांडी के लाभार्थी मुख्य रुप से शामिल हैं।

 

इनकी भूमिका रही महत्त्वपूर्ण

वितरण के पूर्व लाभार्थिओं के चयन एवं सूची तैयार करने तथा वितरण व्यवस्था में आक्सफेम प्रतिनिधि सपना सुरीन, संस्था प्रमुखों में सचि कुमारी, बिरेन्द्र कुमार, रजि आलम, व्यवसायी रवि खंडेलवाल, संबंधित पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा, लाल धारी राम, रूबाब आलम, सहदेव महतो एवं ग्रामीणों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories