AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला से 50 हजार लूट मामले का खुलासा, उड़ीसा से एक आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्मा ओपी के ग्राम बसगी के पास बीते 22 फरवरी को महिला सकीना खातून से 50 हजार लूट के मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को उड़ीसा जिले के जाजपुर स्थित पुर्वाकोट गांव से गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्मा ओपी के ग्राम बसगी के पास बीते 22 फरवरी को महिला सकीना खातून से 50 हजार लूट के मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को उड़ीसा जिले के जाजपुर स्थित पुर्वाकोट गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

बुधवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी को उड़ीसा स्थित उसके गांव से पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी माईकल गणपति है. वहीं उसके पास से लूट के 20 हजार नगद व एक मोबाइल बरामद किया गया है. वहीं इसके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

बताया कि 22 फरवरी को बैंक ऑफ इंडिया घोड़थम्मा से सकीना खातून और उसकी बेटी 50 हजार नगद निकाल कर घर जा रही थी. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनकी बेटी के हाथ से पर्स में रखा ₹50000 छीन लिया था. पुलिस ने सकीना खातून के आवेदन पर कांड संख्या 41/ 2021 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ और पुलिस निरीक्षक जमुआ द्वारा एक विशेष टीम गठित कर घटना का अनुसंधान शुरू किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा राज्य का रहने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories