AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डायरेक्टर ने किया मनरेगा योजनाओं का जांच, खुदाई के बाद बगैर कूप निर्माण कराए निकाल लिया गया राशि

गावां : प्रखंड अंतर्गत मंझने पंचायत में बुधवार को गिरिडीह मनरेगा डायरेक्टर आलोक कुमार ने पीएम आवास, अंबेडकर आवास, मनरेगा योजना की जांच की। जांच के दौरान नावाडीह में खुदाई के बाद बगैर कूप निर्माण कराए राशि निकाल लेने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंझने पंचायत में एक पीएम आवास योजना अधूरा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत मंझने पंचायत में बुधवार को गिरिडीह मनरेगा डायरेक्टर आलोक कुमार ने पीएम आवास, अंबेडकर आवास, मनरेगा योजना की जांच की। जांच के दौरान नावाडीह में खुदाई के बाद बगैर कूप निर्माण कराए राशि निकाल लेने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंझने पंचायत में एक पीएम आवास योजना अधूरा पड़ा था जबकि राशि का निकासी कर लिया गया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मंझने गांव में कई अधूरे पीएम आवास पड़े हैं। कई सक्षम व्यक्ति को भी पीएम आवास का लाभ दिया गया है। एक आवास को जरूरत से ज्यादा बना दिया गया है। जिससे साबित होता है कि वह व्यक्ति सक्षम घर बनाने में सक्षम है।

जांच में पता चला है कि लाभुक कोलकता में रह कर अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक को निर्देश दिया गया है कि ढलाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये अन्यथा पैसे को खाते में स्लेंडर करवाये। सभी लंबित आवासों को 90 दिनों के अंदर पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा कूप आदि में भी गड़बड़ियां मिली कई कूप अधूरे पाए गए जबकि राशि का निकासी कर लिया गया है। कहा कि सेरूआ मे पूर्व में परियोजना पदाधिकारी द्वारा जांच किए गए योजनाओं का रिपोर्ट डीडीसी को सौंप दिया गया है। डीडीसी से मुझे जांच करने का आदेश मिला है। एक दो दिनों में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories