AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कई गांवों का किया दौरा, सुनी समस्याएं

गावां : प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजंय सिंह लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों ने बताया कि पिछली सरकार में पैक्स में धान बेचने से पैसा नहीं मिला है जिससे हमलोगों को काफी परेशानी हुई है जिसके वजह से इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजंय सिंह लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों ने बताया कि पिछली सरकार में पैक्स में धान बेचने से पैसा नहीं मिला है जिससे हमलोगों को काफी परेशानी हुई है जिसके वजह से इस वर्ष हमलोग बिचौलियों के बीच औने पौने दाम में धान बेचने को विवश है। कहा कि पुरवर्ती सरकार में पारा शिक्षकों को सिर्फ लाठियां खानी पड़ी जबकि हेमंत सरकार में पारा शिक्षकों के चेहरे में मुस्कान लौट आई है। सभी किसान पैक्स में ही धान बेचे सभी किसानों को सही समय पर पैसा मिल जाएगा। बिचौलियों के बीच औने पौने दाम में धान बेचने से बचे। बाद में उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार यादव की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में भी भाग लिया।
मौके पर डोमी सिंह, रणधीर चौधरी, अनन्त यादव, गुड्डू सिंह समेत कई मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories