TOP BANNER
Sponsored

बाबा नगरी में शिव बारात में उतरा देवलोक:भोलेनाथ की बारात में दिखा अद्भूत नजारा

रथ पर सवार देवता बने बाराती,प्रेत-पिशाचों ने किया डांस देवघर :बाबा नगरी के केकेएन स्टेडियम देवघर से भगवान भोलेनाथ की अद्भूत बारात निकली। इस बारात में 60 से अधिक कलाकार विभिन्न भेषभूषा धरे हुए थे। कोई प्रेत बना था तो कोई पिशाच। वहीं विष्णु, कुबेर, काल भैरव के साथ कई ऋषि-मुनि भी बारात में शामिल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 19, 2023 Feb 19 64 Views
Share

रथ पर सवार देवता बने बाराती,प्रेत-पिशाचों ने किया डांस

देवघर :बाबा नगरी के केकेएन स्टेडियम देवघर से भगवान भोलेनाथ की अद्भूत बारात निकली। इस बारात में 60 से अधिक कलाकार विभिन्न भेषभूषा धरे हुए थे। कोई प्रेत बना था तो कोई पिशाच। वहीं विष्णु, कुबेर, काल भैरव के साथ कई ऋषि-मुनि भी बारात में शामिल हुए। चार किलोमीटर की दूरी तय की, इस बारात में जहां प्रेत-पिशाचों ने जमकर डांस किया, वहीं देवता भी मंद-मंद मुस्कुराते बाराती बने।

आधुनिक और परंपरागत वाहन में निकली बारात

इस बारात में ऑटो, कार, ओपन जीप जैसी आधुनिक गाड़ियां तो थी ही पर साथ में बैलगाड़ी, ऊंट, हाथी और रथ जैसे परंपरागत और पौराणिक वाहन भी थे। शनिवार की दोपहर तीन बजे से ही लोग स्टेडियम में जुटने लगे थे। वहीं इस बारात की खुली जीप में पत्नी के साथ सवार सांसद निशिकांत दुबे ने अगुवाई की। स्टेडियम से लगभग सात बजे के करीब बारात रवाना हुई।

बारात के स्वागत के लिए पूरे रास्ते खड़े रहे लोग

इधर आधे किलोमीटर से अधिक लंबी यह बारात स्टेडियम से निकली और सबसे पहले फव्वारा चौक पहुंची यहां से गुजरते हुए राम जानकी मंदिर पहुंची। इस बीच सड़क के दोनों ओर लोग बारात की एक झलक देखने को आतुर दिखे। लोगों ने न केवल बारात देखा बल्कि भोलेबाबा के नाम के जयकारे लगाते हुए बारात का स्वागत भी किया। स्टेडियम से चार किलोमीटर की यात्रा कर बाबा मंदिर पहुंचने तक इस बारात का स्वागत 21 विभिन्न जगहों पर किया गया। शहर के कई संस्थान, समाज और प्रतिष्ठान की ओर से स्टॉल लगाए गए थे।

MIDDLE
Sponsored

20 जगहों से होती हुई बाबा मंदिर पहुंची बारात

ल्रगभग आधी रात में बाबा मंदिर पहुंची इस बारात ने शहर के 20 जगहों की यात्रा पूरी की। बारात स्टेडियम से निकली और फव्वारा चौक पहुंची। इसके बाद राम-जानकी मंदिर, बाजला चौक, बजरंगी चौक, राय एंड कंपनी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, बड़ा बाजार, भैरा बाजार, एसबी राय रोड, अवंतिका, कन्या पाठशाला, फव्वारा चौक, विद्यापति चौक, डोमासी, नरसिंह सिनेमा, शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक के बाद बाबा मंदिर में प्रवेश किया।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी और भाग्यश्री ने लगाये चार चांद

इस बारात में भोजपुरी जगत की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी, बॉलीवुड फेम भाग्यश्री और गायक दीपक ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। पूरे बारात के आकर्षण की बात करें तो मानव-दैत्य और पंचनी चुड़ैल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही जी-20 शिखर सम्मेलन व भारत के विश्व गुरु बनने की झांकी बरबस लोगों की नजरें अपनी ओर खींच रही थी।

बारात का मुख्य आकर्षण

–22 घोड़े

MIDDLE
Sponsored

–06 ऊंट

–45 देवी-देवताओं की झांकी

–70 साधू-संत

–140 से अधिक भूत-पिशाच

–04 घोड़ा गाड़ी

–35 बैंड बाजा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories