TOP BANNER
Sponsored

देवरी पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : देवरी पुलिस ने लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के श्यामलाल बासके के रूप में हुई है। देवरी पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांवा अंचल के इंस्पेक्टर परमेश्वर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 18, 2021 May 18 31 Views
Share

गिरिडीह : देवरी पुलिस ने लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव के श्यामलाल बासके के रूप में हुई है। देवरी पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांवा अंचल के इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने देवरी थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विते सोमवार की रात में देवरी थाना क्षेत्र के ढकनीपहरी के ग्रामीणों के द्वारा देवरी थाना प्रभारी को सूचना दी गयी कि अपराध करने की मंशा से कुछ लोगो के द्वारा गाली गलौज किया जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी संतोष मंडल दल बल के साथ ढकनीपहरी गांव पहुंच गए। तभी पुलिस के वाहन को देख तीन अपराधी बोलेरो वाहन से भागने लगे और श्यामलाल बास्के को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान श्यामलाल बास्के के पास से जिंदा कारतूस लगा एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान श्यामलाल ने बताया कि उसके तीन साथी बोलेरो से भाग निकले है।श्यामलाल बास्के ने बताया की सोमवार की रात में वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ढकनीपहरी गांव में सड़क के किनारे सो रहे एक ब्यक्ति को बाइक से चोट लग गयी। चोट लगने के बाद हुई उलझन के बाद फोन कर अन्य दोस्तो को बुलाया गया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों के देवरी पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई की गयी। इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी ने बताया की पिस्टल के साथ पकड़े गए श्यामलाल के द्वारा जिन तीन लोगों के भाग जाने की जानकारी दी जा रही है उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories