AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका बुधवार?

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार आज बुधवार के दिन आपका राशिफल क्या कहता है

मेष राशि
आज आप नये बिजनेस में प्रवेश कर सकते हैं। खर्च करने से पहले आपको बजट का विशेष ध्यान देना पड़ेगा। अपने लक्ष्यों को समय पर हासिल करने का दबाव रहेगा। गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

वृष राशि
आज आपके रचनात्मक विचारों की सराहना होगी। किसी बड़ी यात्रा से आपको बचना चाहिए। अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहें। सभी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। भोगवादी प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। समय का सदुपयोग कर लेंगे। विद्वान लोगों की संगत में रहेंगे। मूल्यवान वस्तुओं की खरीद बिक्री वाले व्यवसाय में गति आयेगी। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को महत्व दें।

कर्क राशि
आज जीवनसाथी के प्रति व्यवहार नम्र रखें। पुराने लोन के री-पेमेंट का दबाव हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले जल्दबाज़ी न करें। अपने खानपान और दिनचर्या की चिन्ता रहेगी। आपकी नींद खराब हो सकती है।

सिंह राशि
आज व्यक्तिगत सम्बन्धों को अपने ऊपर हावी न होने दें। युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर थोड़ा गम्भीर होना होगा। साझेदारों के साथ पुरानी गलतफहमियों को दूर करने के लिये उत्तम दिन है। जूनियर्स को आपको काम सिखाना पड़ेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि
आज व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। शाम को स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। हड़बड़ाहट या आक्रोशित होने के बजाय समझदारी से मुद्दों को सुलझायें।

तुला राशि
आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण हो जाने से मन सन्तुष्ट रहेगा। कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रभावशाली लोगों से आपकी मित्रता बढ़ेगी। आपसी सम्बन्धों में मधुरता देखने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनन्द उठाएंगे। घर के बड़ों से आप प्रेरणा ले सकते हैं। दूरदराज़ की यात्रा करनी पड़ सकती है। मेडिकल और फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि
आज घर में काम करने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। ऑफिस के कार्यों के कारण काफी थकावट हो सकती है। अनावश्यक मामलों को खींचना आपके लिये हितकर नहीं है। वकीलों को आज क्लाइंट्स के साथ थोड़ी बहस करनी पड़ सकती है।

मकर राशि
आज आप लेखन और साहित्य में काफी रुचि लेंगे। नया स्टार्टअप शुरू करने में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। घर के कार्यों में हांथ बटायेंगे। नजदीकी लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। बड़े भाई बहनों का सहयोग अवश्य करें।

कुंभ राशि
आज घर वालों के साथ हंसी-मज़ाक का माहौल रहेगा। लेकिन आप अनावश्यक बात को खींच भी सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। विद्यार्थी शिक्षकों से पढ़ाई को लेकर परामर्श ले सकते हैं।

मीन राशि
आज बच्चों के करियर को लेकर तनाव दूर होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। धार्मिक चर्चाओं और अध्ययन में मन लगेगा। नया कारोबार शुरू करने में अति शीघ्रता न करें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories