AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेक डाटा में नाम रहने के बावजूद लाभुकों को आवास योजना का नहीं मिल रहा लाभ, पंचायत सेवक पर पैसा मांगने का आरोप

गावां : गावां प्रखंड स्थित सांख पंचायत के धरवे नावाडीह और खास सांख पंचायत में ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने व उसका भुगतान के एवज में पंचायत सेवक द्वारा मुद्रमोचन का मामला सामने आया है। वहां के लाभुकों का आरोप है कि बिना पैसों का चढ़ावा दिए उन्हे एक रुपए का भी भुगतान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित सांख पंचायत के धरवे नावाडीह और खास सांख पंचायत में ही पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने व उसका भुगतान के एवज में पंचायत सेवक द्वारा मुद्रमोचन का मामला सामने आया है। वहां के लाभुकों का आरोप है कि बिना पैसों का चढ़ावा दिए उन्हे एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया जाता है। लाभुकों का कहना है कि पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जा रहा हो या अंबेडकर आवास योजना के तहत मगर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आवास बनाने के लिए तीन बार में भुगतान किया जाता है और पंचायत सेवक द्वारा तीनों बार कुछ ना कुछ चढ़ावा मांगा जाता है। सांख निवासी प्रमिला देवी पति स्व महेश शर्मा एवं धरवे नावाडीह निवासी हरि सिंह आदि ने बताया कि किन्ही का प्लास्टर हो चुका है तो किन्ही का दीवाल जुड़ाई हुआ है मगर इसका भुगतान उन्हे पंचायत सेवक द्वारा यह कह कर नहीं दिया जा रहा है कि उन्हें कुछ चढ़ावा चाहिए। उन्होंने साथ ही बताया कि एक दो बार जो पहले भुगतान उन्हे प्राप्त हुआ था तो पंचायत सेवक को पैसे देने के बाद ही मिला। साथ ही उन्होंने बताया कि आवास योजना में कुछ पैसा जॉब कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जाता है और उन पैसों का भुगतान पाने के लिए भी पंचायत सेवक द्वारा 1000 रुपए की मांग की जाती है।
इसके अलावा लक्ष्मी देवी पति रघुनाथ सिंह एवं पिंकी देवी पति प्रेमनाथ सिंह ने बताया कि बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिनका सेक डाटा में नाम है बावजूद इसके उन्हे आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है और जब वे पंचायत सेवक से बात करते हैं तो उनसे 5000 रुपए प्रति आवास पर मांग किया जाता है। जब लाभुक पैसा देने से इनकार करते हैं तो उन्हें आवास योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाता है।
इस संबंध में जब पंचायत सेवक राज कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मनरेगा का कार्य किया जाता है और उन्हें काम नही देने के कारण ऐसा आरोप वे उनपर लगा रहे हैं। आवास योजना का लाभ दिलवाने के मामले में कोई भी पैसा का मांग नहीं किया गया है।
लिखित शिकायत करें लाभुक होगी कार्रवाई : बीडीओ

https://youtu.be/BFej6wBUdd4

बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि आवास योजना दिलवाने व उसके भुगतान के एवज में यदि पंचायत सेवक द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो लाभुक लिखित शिकायत करें। जांच के बाद संबंधित पंचायत सेवक पर कार्रवाई की जाएगी। आवास योजना में किसी तरह की कोई पैसा लाभुक से नहीं लेना है। यदि कोई मांगता है तो उसे न देकर  बीडीओ के पास शिकायत करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories