AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

गिरिडीह : 4 मई 2021 से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र का निर्धारण हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को एक बैठक की गई।   बैठक में मैट्रिक परीक्षा हेतु कुल 126 केंद्रों एवं इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : 4 मई 2021 से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र का निर्धारण हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को एक बैठक की गई।

 

बैठक में मैट्रिक परीक्षा हेतु कुल 126 केंद्रों एवं इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु कुल 76 केंद्रों का चयन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न किया जाए ताकि किसी भी प्रकार का कोई परेशानी ना हो, इसके साथ ही विधि व्यवस्था का संचालन अच्छे ढंग से होने चाहिए। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण जिन बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है जल्द से जल्द उन सभी बच्चों सिलेबस पूर्ण कराएं।

 

उपायुक्त ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझाव पर आवश्यक कारवाई सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि कोविड-19 मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा का संचालन किया जाय। वहीं मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा हेतु चयनित सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बेंच-डेस्क, सीसीटीवी, बाउंड्री वाल पेयजल एवं शौचालय की सुविधा अनिवार्य होगी। साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है, ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories