TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने जमुआ और देवरी पैक्स का किया निरीक्षण

किसानों के बीच बीज वितरण के लिए अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश गिरिडीह :जिले के किसानों को धान का बीज स-समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी आलोक में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा चितरडीह जमुआ पैक्स व देवरी प्रखंड अंतर्गत घसकरीडीह पैक्स

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 26, 2021 Jun 26 45 Views
Share

किसानों के बीच बीज वितरण के लिए अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश
गिरिडीह :जिले के किसानों को धान का बीज स-समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी आलोक में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा चितरडीह जमुआ पैक्स व देवरी प्रखंड अंतर्गत घसकरीडीह पैक्स निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित अधिकारियों को किसानों के बीच वितरण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता है। जिले के किसानों के बीच पैक्स के माध्यम से बीज का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि जिन किसान भाइयों को बीज का वितरण हो चुका है वो बीछड़े लगाने का कार्य शुरू कर दें। साथ ही समयानुसार धान की रोपनी शुरू कर दें। इस वर्ष मौसम के दृष्टिकोण से बारिश ससमय हो रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत रोपाई होगी। इसके अलावा उपायुक्त ने जमुआ प्रखंड के विभिन्न खेतों का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। तथा जिन किसानों को बीज प्राप्त नहीं हुआ है, उन सभी किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी पैक्स संचालकों को निर्देश दिया कि जैसे ही जिला द्वारा बीज प्राप्त होता है, वैसे ही किसानों को बीज उपलब्ध कराएं। ताकि किसान भाई स-समय बीछड़े लगाने का कार्य शुरू करें।

इसके अलावा उपायुक्त ने बेंगाबाद प्रखंड के मोतिलेदा पंचायत अंतर्गत विभिन्न खेतों का निरीक्षण किया। साथ ही भिंडी, मक्का, नेनुआ व अन्य सब्जी की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने किसानों से बात कर फसलों की जानकारी ली। तथा उनकी समस्यायों से अवगत हुए। किसान ने बताया कि बीज प्राप्त होने के बाद बीछड़ा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही रोपनी भी शुरू की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories