TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने लगाया गया जनता दरबार, शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी

जनता दरबार में आए  87 आवेदन   गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायत सुनी। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग हिस्सों से आम जन अपनी शिकायत लेकर आए थे। उपायुक्त ने एक-एक कर आम जनों से मिलकर उनकी शिकायत सुनी और सभी शिकायतों पर संबंधित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2020 Mar 3 53 Views
Share

जनता दरबार में आए  87 आवेदन

 

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायत सुनी। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग हिस्सों से आम जन अपनी शिकायत लेकर आए थे। उपायुक्त ने एक-एक कर आम जनों से मिलकर उनकी शिकायत सुनी और सभी शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों से कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया एवं कुछ समस्याओ का त्वरित समाधान किया गया।

 

उपायुक्त के समक्ष पहुंचे आम जनों ने सड़क, पेंशन, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा,  अतिक्रमण, जमीन मुआवजा, इलाज, राशन कार्ड, आपूर्ति, सिंचाई की व्यवस्था, मुआवजा से संबंधित भुगतान, लंबित  वेतन भुगतान से संबंधित, बैंक संबधित शिकायत लेकर पहुंचे थे।

 

शेड निर्माण की मांग

 

जनता दरबार में अधिवक्ता संघ के एक शिष्टमंडल ने भी उपायुक्त से मुलाकात की और व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता एवं  क्लाइंट के बैठने के लिए एक शेड निर्माण करवाने के लिए आवेदन दिया ।

MIDDLE
Sponsored

इन प्रखंडों से आए थे फरियादी

 

जनता दरबार में गिरिडीह, देवरी, पीरटांड़, गांडेय, डुमरी, तिसरी, बिरनी, जमुआ, सरिया, बगोदर एवं बेंगाबाद से फरियादी पहुंचे थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories