AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि एवं विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत गिरिडीह जिले के निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण करने हेतु निदेशित किया. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिला योजना अनाबद्ध


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि एवं विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत गिरिडीह जिले के निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण करने हेतु निदेशित किया.

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिला योजना अनाबद्ध निधि एवं विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत सभी निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा विशेष केंद्रीय सहायता मद अंतर्गत माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी ली गई तथा संबंधित कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जिला योजना अनाबद्द निधि योजना तथा विशेष केंद्रीय सहायता मद से स्वीकृत एवं अपूर्ण योजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

स्थानीय मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करा कर लाभान्वित करें

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं में स्थानीय मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध करा कर लाभान्वित करे तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को गति प्रदान करते हुए उक्त निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यों का निष्पादन किया जाना चाहिए ताकि कोरोना को नियंत्रित करते हुए ससमय सभी निर्माणाधीन योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाए.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, जिला अभियंता, जिला परिषद, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories