TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन, गेल इंडिया एवं NHAI से संबंधित की बैठक

दिया आवश्यक दिशा निर्देश गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन, गेल इंडिया एवं NHAI से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त  द्वारा जिला भू-अर्जन, गेल इंडिया एवं NHAI की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। जिला भू

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 13, 2020 Jul 13 46 Views
Share

दिया आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन, गेल इंडिया एवं NHAI से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त  द्वारा जिला भू-अर्जन, गेल इंडिया एवं NHAI की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। जिला भू अर्जन कार्यालय  NH-2 6 लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना अंतर्गत की जाने वाली कार्यों की समीक्षा करते हुए त्वरित गति से लंबित मुआवजा के भुगतान हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले सप्ताह दिनांक 6 से 11 जुलाई तक रैयतों के बीच कुल 5 करोड़ 9 लाख रुपए का भुगतान किया गया है या L.A कोर्ट भेजा गया है। उपायुक्त ने निदेश दिया कि अविलंब आगे की कार्रवाई पूर्ण करें।

 

छ: लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना की समीक्षा

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 लेनिंग चौड़ीकरण परियोजना अंतर्गत लंबित मुआवजा भुगतान की कार्रवाई तीव्र गति से किए जाने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-02 के छ: लेनिंग चौड़ीकरण पर योजना अंतर्गत कुल 28 मौजो में से 7 मौजा यथा औरा, हेसला, कुलगो, रंगामाटी, जरमुने, सोनतुरपी, एवं शंकरडीह छोड़कर शेष 21 मौजों का संपूर्ण भुगतान किया जा चुका है।

MIDDLE
Sponsored

उक्त 7 मौजों में से कुल 82 हितबद्ध रैयतों को भुगतान किया जाना है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उपरोक्त लंबित मुआवजा का भुगतान इस महीने के अंत तक करना सुनिश्चित करेंगे।

नियमानुसार भुगतान की कारवाई करने का निर्देश

साथ ही NHAI के प्रतिनिधि एवं अंचलाधिकारी, बगोदर द्वारा जानकारी दी गई कि मौजा औरा के वैसे अवार्डी जिनसे मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात अप्राप्त रहने के कारण भुगतान नहीं हो पायी है उनकी राशि L.A कोर्ट, हजारीबाग भेजी गई है।

इसके अलावा NHAI के प्रतिनिधि ने बताया कि गैरमजरूआ/जंगल भूमि पर स्थित सरंचनाओं का भुगतान नहीं होने के कारण लगभग 70-80 सरंचना को पथ निर्माण हेतु हटाया जाना लंबित है। इस संदर्भ में अंचलाधिकारी, बगोदर एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गिरिडीह को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार भुगतान की कारवाई करने का निर्देश दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

कुलगो टॉल प्लाजा के संदर्भ में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा जानकारी दी गई कि 25 अवार्डियो को भुगतान किया जा चुका है एवं शेष अवार्डियो का भुगतान शीघ्र किया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं NHAI के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया है कि आपसी समन्वय स्थापित कर कूलगो टॉल प्लाजा अंतर्गत जिन अवार्डियो द्वारा मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात कार्यालय में जमा नहीं किया गया है, वे सभी रैयत 15 दिनों के अंदर वांछित कागजात कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयावधि के अंतर्गत यदि कागजात अप्राप्त रहता है, तो उनके विरुद्ध भू अर्जन अधिनियम 2013 की सुसंगत धाराओं के अधीन अग्रेतर कारवाई की जाएगी।

बैठक में ये  रहे उपस्थित

 

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर-सरिया अंचलाधिकारी, बगोदर, गेल एवं NHAI के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories