AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित गिरिडीह आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी और बीडीओ सीओ शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, पशुधन विकास योजना, सर्वजन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित गिरिडीह आगमन की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी और बीडीओ सीओ शामिल हुए।

बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन, केसीसी, सुखाड़ राहत, छात्रवृत्ति, मनरेगा, राजस्व कोर्ट द्वारा वाद का निष्पादन एवं नामांतरण वाद निष्पादन, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस/मॉडल विद्यालय/जिला स्कूल/छात्रवृत्ति, JSLPS की स्वयं सहायता समूह/सखी मंडल फूलों झानो आशीर्वाद योजना, पेयजलापूर्ति, पर्यटन व खेलकूद, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, सड़क/पुल, जन वितरण प्रणाली समेत विभिन्न योजनाओं समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदनों को तेज़ गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कल्याण पदाधिकारी को सभी प्रकार की छात्रवृत्ति का भुगतान शिक्षा विभाग से समन्वय बनाते हुए करने पर बल दिया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अधिकाधिक आवेदन जेनरेट करने, प्राथमिकता के आधार पर सभी आवेदनों का निष्पादन करने पर बल दिया। सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों की भी जानकारी ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा, सुखाड़ राहत योजना, पर्यटन संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories