AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी कार्यालय के बाहर धरना

गिरिडीह : जिला कमिटी की घोषणा होने के बाद से गिरिडीह भाजपा के अंदर चल रहा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महादेब दुबे के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिला कमिटी की घोषणा होने के बाद से गिरिडीह भाजपा के अंदर चल रहा अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महादेब दुबे के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का विरोध करते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। धरना में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

पार्टी कार्यालय में लटका रहा ताला

इधर एक तरफ जहां कार्यकर्ता धरना देकर विरोध जाहिर कर रहे थे। वहीं पार्टी के कार्यालय गेट पर ताला मारा हुआ था। महिला नेत्रियों ने कहा धरना के दौरान पार्टी कार्यालय में ताला मारे जाने का विरोध जताया। वहीं जिलाध्यक्ष के विरुद्ध में भड़ास निकाली और जमकर खरी खोटी सुनाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर पार्टी के विनय कुमार शर्मा धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं से बातचीत करने मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अभी बाहर हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लौटने पर वे शिष्टमण्डल को लेकर प्रदेश जाएंगे और कार्यकर्ताओं की बातों को उन तक पहुंचाएंगे।

धरना कार्यक्रम में भागीरथ मंडल, रंजन सिन्हा, एंथोनी हेम्ब्रम, सुनीत सिंह, जयमंगल राय, सदानंद वर्मा, मुकेश साव, प्रेमा तिवारी, सरिता देवी, रीना मंडल, अंजू सोनी, संजय सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories