AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया को जिला बनाने की मांग, हुई सर्वदलीय बैठक

सरिया : सरिया को जिला बनाओ कार्यक्रम को लेकर सरिया के एरिना गेट हाउस में सोमवार की देर शाम सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल व संचालन भाजपा के महेश मोदी ने किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चर्चा की गई कि सरिया एक नवसृजित जिला


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : सरिया को जिला बनाओ कार्यक्रम को लेकर सरिया के एरिना गेट हाउस में सोमवार की देर शाम सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल व संचालन भाजपा के महेश मोदी ने किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चर्चा की गई कि सरिया एक नवसृजित जिला बनने की सारी जरूरी अहर्ताओं को पूरा करता है।

 

उपस्थित लोगों ने कहा कि सरिया गिरिडीह जिले की सबसे बड़ी व्यवसायिक मंडी के साथ-साथ धनबाद रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। इसे जिला बनाने की लड़ाई बीते 4 वर्ष पूर्व से लड़ी जा रही है। पुनः एक बार सरिया को जिला बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल एवं कई सामाजिक संगठन के लोग एक मंच पर आकर इसकी आवाज को बुलंद करने का काम किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरिया को झारखंड सरकार के द्वारा पूर्व में ही अनुमंडल का दर्जा दिया जा चुका है। इसलिए बगोदर सरिया अनुमंडल को राज्य सरकार नवसृजित जिला बनाया जाय।

इस दौरान कांग्रेस, भाजपा ,आजसू, रेल यात्री सुविधा संघ, आर एस एस आदि दलों के प्रतिनिधि ने भी सरिया को सरिया को जिला बनाये जाने की मांग की। निर्णय लिया गया कि एक मंच से इस लड़ाई को आगे जारी रखा जाएगा । वहीं झारखंड सरकार तक इस प्रस्ताव को लेकर जाया जाएगा।

 

किया गया कमेटी गठन

बैठक में सरिया जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में त्रिभुवन मंडल, सचिव के राजू मंडल ,उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस सरिया प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह, बिरनी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवारी महतो , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव ,आजसू प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं बगोदर से ज्योति खान को कमेटी में उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। शेष पदों पर आगामी बैठक 25 जुलाई को पूर्ण करने की पर सहमति बनी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये रहे उपस्थित

वहीं बैठक में कांग्रेस से दीपक महेश्वरी, अशोक मंडल, भाजपा से महेश मोदी ,अजय यादव ,नगर सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल ,झामुमो से कृष्ण मुरारी पांडेय, मोतीलाल मंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आशीष तर्वे, रेल यात्री सुविधा संघ से राजू मंडल, समाजसेवी रणवीर बरनवाल ,सकलदेव पंडित ,संदीप तर्वे , राजेश पांडेय, परमानंद, लक्ष्मी नारायण पांडेय, आदित्य पांडेय, आसिफ अंसारी, किशुन प्रसाद, हरिलाल मंडल, प्रकाश मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories