AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिजली मिस्त्री मौत मामले में मुआवजे की मांग, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

देवरी : करंट की चपेट में हुए बिजली मिस्त्री के मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह चतरो स्थित बजरंगबली मोड़ के पास शव को सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग को जाम कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : करंट की चपेट में हुए बिजली मिस्त्री के मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह चतरो स्थित बजरंगबली मोड़ के पास शव को सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

 

सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं जाम की सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। मगर लोग बड़े पदाधिकारियों को बुलाने और मांगों की पूर्ति को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को बिजली पोल पर चढ़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से देवरी के बजगुंडा निवासी बिजली मिस्त्री शहादत अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।शुक्रवार की सुबह मृतक का शव गांव पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर शव को रख कर सड़क जाम कर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के लापरवाही से शहादत की मौत हुई है। अगुवायों ने बताया कि मौत हो जाने के बाद अब तक कोई भी विभागीय अधिकारी उसके घर तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों के लापरवाही को लेकर देवरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इसपर एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई हो साथ ही मृतक के आश्रितों के लिए 10 लाख मुआवजा, पेंशन व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। ख़बर लिखें जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories