AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वज्रपात की चपेट में आकर वृद्ध महिला व युवक की मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह व गावां में आसमानी कहर में एक वृद्ध महिला और युवक की मौत हो गई। हिरोडीह की घटना की बात करें तो इलाके के करिहारी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुमा की वज्रपात से मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है लेकिन रविवार की सुबह लोगों को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह व गावां में आसमानी कहर में एक वृद्ध महिला और युवक की मौत हो गई। हिरोडीह की घटना की बात करें तो इलाके के करिहारी गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुमा की वज्रपात से मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है लेकिन रविवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली।

बताया गया कि वह गांव के टुपलाल बढ़ई के खपरैल मकान में रहती थी। शनिवार शाम को हो रहे मूसलाधार बारिश में वो बकरी को घर के अंदर बांधने गई थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आगई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब रविवार की सुबह एक महिला दूध पहुंचाने गई। इस दौरान उसने शव को पड़ा देखा। जिसके बाद हो- हल्ला पर लोगों को इसकी जानकारी मिली।

वहीं दूसरी घटना गावां के लोरिया गांव की है। यहां भी शनिवार शाम हुए वज्रपात में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नन्हकू मरांडी खेत में काम कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आगया। नन्हकू के 4 बच्चे हैं। जिसमें 3 पुत्र और एक पुत्री शामिल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories