TOP BANNER
Sponsored

महुआ पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव ,परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप ।

बगोदर: बगोदर थानाक्षेत्र के बनपुरा स्थित बड़का पत्थर जंगल मे महुआ के पेड़ पर झूलती एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, युवक की पहचान बनपुरा निवासी 18 वर्षीय कौलेश्वर सिंह उर्फ कारू के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे के करीब यह युवक शौच

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 11, 2020 Dec 11 47 Views
Share

बगोदर: बगोदर थानाक्षेत्र के बनपुरा स्थित बड़का पत्थर जंगल मे महुआ के पेड़ पर झूलती एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, युवक की पहचान बनपुरा निवासी 18 वर्षीय कौलेश्वर सिंह उर्फ कारू के रूप में हुई है,
बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे के करीब यह युवक शौच के लिए जंगल की ओर गया था, बाद में जंगल मे गांव के एक व्यक्ति ने महुआ पेड़ पर झूलता उसका शव देखा, जिसके बाद परिजन समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुचे,

सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे जहां शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया गया है, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि घटना के हर बिंदु पर जाँच की जाएगी पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का,
इधर मृतक के पिता गणेश सिंह समेत परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।और मामले की जांच कर रही है, मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories