TOP BANNER
Sponsored

पेड़ से झूलता मिला वृद्ध का श’व, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र स्थित मेरखोगुंडी में रविवार को एक वृद्ध का श’व पेड़ से झूलता देखे जानें से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. इस दौरान श’व की पहचान थाना क्षेत्र के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 23, 2023 Jul 23 55 Views
Share

गिरिडीह : जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र स्थित मेरखोगुंडी में रविवार को एक वृद्ध का श’व पेड़ से झूलता देखे जानें से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. इस दौरान श’व की पहचान थाना क्षेत्र के ही फुलची गांव निवासी 65 वर्षीय भुनेश्वर गोप के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार भुनेश्वर गोप चरवाहे का काम करता था.

 

रविवार की सुबह लगभग 8 बजे साइकिल से वह अपने घर से निकला था. इसके बाद मेरखोगुंडी पोखर पिंड के पास स्थित नीम के पेड़ में शव झूलता देख बच्चों ने हो हल्ला मचाया तब जाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही ताराटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. अब यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का यह तो जांच का विषय है. जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories