AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंगलवार से गायब शख्स का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

गावां : थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब से सटे झोलितरी जंगल में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और शव की पहचान पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह गांव निवासी जंगबहादुर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सहदेव सिंह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के पिहरा ढाब से सटे झोलितरी जंगल में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और शव की पहचान पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह गांव निवासी जंगबहादुर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सहदेव सिंह के रूप में की गई.

 

खोज में जुटे थे परिजन

बताया जाता है कि सहदेव सिंह मंगलवार को ही अपने घर से निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसके खोजबीन में जुटे थे. इसी बीच अचानक गुरुवार को जंगल में शव होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैली. जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा. घटना की सूचना पर गावां थाना प्रभारी पिन्टु कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया.

 

शरीर में जख्म के निशान, चेहरे पर लगा है मोबिल

मृतक के माथे, चेहरे व शरीर पर जख्म का निशान है साथ ही चेहरे पर शरीर के अन्य भागों पर जला हुआ मोबील लगा हुआ है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया है. घटनास्थल पर परिजनों के चित्कार से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया. पुलिस मृतक की पत्नी व बच्चों से घटना के बावत जानकारी जुटाकर मामले की पड़ताल कर ही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories