TOP BANNER
Sponsored

नदी किनारे मिला लापता वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

पुलिस कर रही है मामले की जांच गिरिडीह : ताराटांड़ थाना अंतर्गत सोनबाद गांव के समीप बराकर नदी के किनारे बुधवार की सुबह एक वृद्ध का अधगला शव देखें जाने से इलाके में सनसनी मच गई. शव होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और पहचान का प्रयास किया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 24, 2022 Aug 24 38 Views
Share

पुलिस कर रही है मामले की जांच

गिरिडीह : ताराटांड़ थाना अंतर्गत सोनबाद गांव के समीप बराकर नदी के किनारे बुधवार की सुबह एक वृद्ध का अधगला शव देखें जाने से इलाके में सनसनी मच गई. शव होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और पहचान का प्रयास किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान धनबाद जिला के मनियाडीह थाना अंतर्गत करमाटांड़ गांव निवासी 74 वर्षीय सरजू बढई के रूप में की गई है. हालांकि शव के गल जाने से मृतक की पहचान उसके कपड़े एवं चप्पल से की गई है.

इधर शव होने की सूचना पर ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा दिया. मिली जानकारी के अनुसार 74 वर्ष वृद्ध सरजू बढई 19 अगस्त की रात से घर से लापता था. इस संबंध में परिजनों द्वारा मनियाडीह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. घटना को लेकर कई तरह का अंदेशा जताया जा रहा है. मृतक का शव अर्धनग्न अवस्था में पाए जाने के कारण हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है. वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. अब पुलिस की जांच से ही मामले से पर्दा उठ पायेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories