TOP BANNER
Sponsored

संदिग्ध स्थिति में मिला कुरियर बॉय का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह : संदिग्ध स्थिति में बुधवार की सुबह एक कुरियर बॉय का शव मिला है। मृतक शहरी क्षेत्र के अरगाघाट निवासी मुकेश दास था। उसका शव पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा आहार तालाब के पास मिला है। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई सुरेश दास ने बताया गया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 25, 2020 Nov 25 60 Views
Share

गिरिडीह : संदिग्ध स्थिति में बुधवार की सुबह एक कुरियर बॉय का शव मिला है। मृतक शहरी क्षेत्र के अरगाघाट निवासी मुकेश दास था। उसका शव पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा आहार तालाब के पास मिला है। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई सुरेश दास ने बताया गया कि वह मंगलवार की सुबह पार्सल डिलीवरी करने ऑटो चालक गुड्डू राय के साथ जमुआ में डिलीवरी देने गया था।

आज सुबह ऑटो चालक गुड्डू राय ने ही शव बुढ़वा आहार के पास होने की सूचना दी। चालक फरार बताया जा रहा है। मृतक का मोबाइल भी गायब है। घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories