TOP BANNER
Sponsored

डीसी ने पत्र प्रेषित कर अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा सरकार के सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र प्रेषित कर स्थानीय प्राकृतिक आपदा वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान राशि भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 में अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त द्वारा कुल 21 मृत व्यक्तियों/ पशुओं के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 9, 2021 Jan 9 35 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा सरकार के सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र प्रेषित कर स्थानीय प्राकृतिक आपदा वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान राशि भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 में अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त द्वारा कुल 21 मृत व्यक्तियों/ पशुओं के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान हेतु कुल 69,05,000 रुपए अतिरिक्त आवंटन का मांग किया गया है।

 

इन मृतकों के आश्रितों को दिया जाना है अनुदान

1. स्व० मोसो मुर्मू आश्रिता पत्नी छोटकी देवी, ग्राम:- केन्दुआटांड़, ताराजोरी, बेंगाबाद
2. स्व० संजय यादव, आश्रिता माता मसो० शांति, ग्राम:- बगोदर, बगोदर
3. स्व० रामेश्वर दास, आश्रिता पत्नी रेशमी देवी, ग्राम:- नागाबाद, डुमरी,
4. स्व० सुगनी देवी, आश्रित पति अशोक गिरी,ग्राम:- जांगीदारी, डुमरी
5. स्व० उर्मिला देवी, आश्रित पति राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम:- टुनमलकी, धनवार,
6. स्व० कुंदन कुमार, आश्रिता माता श्रीमती गुड़िया देवी, ग्राम:- कुनैयडीह, जमुआ
7. स्व० जोसना देवी, ग्राम:- जामुनिया ताड़, बिरनी
8. स्व० मनीषा कुमारी, ग्राम:- बगोदर, बगोदर
9. स्व० पानमुनी देवी, ग्राम:- सामुडिह, बेंगाबाद
10. स्व० संजीत यादव, ग्राम:- लुपी, बेंगाबाद
11. स्व० नीतू कुमारी, ग्राम:- बोदगो, धनवार
12. स्व० राहुल दास, ग्राम:- राताबहिया, गांडेय
13. स्व० सीकेंद्र मंडल, ग्राम:- नगराकेश्वारी, सरिया
14. स्व० किशोर कुमार कुशवाहा, ग्राम:- रतनादीह, सरिया
15. स्व० प्रवीण कुमार वर्मा, ग्राम:- अरारी, बिरनी
16. स्व० चांदनी कुमारी, ग्राम:- फतेहपुर, पीरटांड़
17. स्व० रंजीत साव, ग्राम:- कोसोगोंडोडिधी, देवरी

उपायुक्त ने कहा है कि उक्त सभी मृत व्यक्तियों के आश्रितों को प्रति लाभुक 04 लाख रुपए देने का प्रावधान है तथा 18. प्राकृतिक आपदा वज्रपात से मृत पशु बैल के आश्रित प्रकाश कुमार वर्मा, ग्राम:- बेलाताड़, गांडेय, 19. मृत बैल के आश्रित हुरो पंडित, ग्राम:- हादोड़ीह, बेंगाबाद, 20. मृत बैल के आश्रित भादाली कुमार साह, ग्राम:- बहादुरपुर, बेंगाबाद, को प्रति लाभुक 25 हजार रुपए एवं 21. मृत भैंस के आश्रित बड़कु सोरेन, ग्राम:- तेतरियातान,बेंगाबाद को प्रति लाभुक 30 हजार रुपए अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान किए जाने का प्रावधान है। उक्त के आलोक में उपायुक्त द्वारा सरकार के सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र प्रेषित कर आवंटन उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories